अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में जनसमस्याओं पर सुनवाई, दो मामलों का हुआ निस्तारण
देहरादून, जून 29 -- देहरादून। अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी की अध्यक्षता में विभिन्न शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई आयोजित की गई। सोमवार को आयोजित बैठक में उत्तरकाशी निवासी बलेंद्र सिंह रावत के पेंशन व ग्रेच्युटी मामले और दौलतराम सेमवाल के नियुक्ति संबंधी प्रकरण पर चर्चा हुई। दोनों मामलों में उपजिलाधिकारी पुरोला और सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने अवगत कराया कि ये प्रकरण वर्तमान में उच्च न्यायालय, उत्तराखंड में विचाराधीन हैं। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अध्यक्ष संजय नेगी ने कोर्ट के आदेशानुसार इन दोनों ही शिकायती प्रकरणों का मौके पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं, हरिद्वार निवासी शोभना के पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में जिलाधिकारी कार्यालय से किसी के न पहुंचने पर माननीय अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताई। सुनवाई में आयोग ने दो मामलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.