गुड़गांव, मई 15 -- गुरुग्राम,साक्षी रावत। गुरुग्राम के जैकबपुरा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान शिक्षक पर छात्राओं से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के आरोपों का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। अब तक सामने आई 27 छात्राओं की शिकायतों के अलावा अन्य कक्षाओं की छात्राओं ने भी शिक्षक के खिलाफ बयान दिए हैं। जिला स्तर पर गठित जांच कमेटी की प्रारंभिक जांच में शिक्षक को दोषी माना गया है। अब अंतिम रिपोर्ट तैयार कर जिला उपायुक्त, शिक्षा निदेशालय और संबंधित विभागों को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर शिक्षक पर सस्पेंशन समेत बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। करीब एक दर्जन और अधिक छात्राओं ने शिक्षक द्वारा अभद्र व्यवहार की पुष्टि की है। यह भी पढ़ें- बच्चे की पिटाई के मामले में अध्यापक पर कार्रवाई के निर्देशजांच का विवरण करीब तीन ह...