अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक थी फूलनदेवी: वीरेन्द्र
रायबरेली, अगस्त 10 -- रायबरेली, संवाददाता। समाजवादी पार्टी की ओर से फूलन देवी की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष इ.वीरेन्द्र यादव ने कहा कि पूर्व सांसद फूलनदेवी का जीवन साहस, संघर्ष एवं स्वाभिमान की अमिट मिशाल थी। वह अन्याय के विरुद्ध विद्रोह, आत्मसम्मान के लिए संघर्ष एवं सामाजिक न्याय की बुलंद आवाज रही। परिस्थितियों व अत्याचार के कारण वह चम्बल के बीहड़ में सक्रिय होकर बागी बन गयी। अपने ऊपर हुए अत्याचार एवं अपमान का बदला लेने के लिए वह देश भर में चर्चित हुई। उसके उपरांत भारी जनसमूह एवं पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर जेल गयी थी। यह भी पढ़ें- पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती पर उनके संघर्ष को किया याद फूलन देवी का राजनीतिक जीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.