बदायूं, अप्रैल 20 -- बदायूं। भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया के अवसर पर स्थानीय परशुराम धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य पं. मुमुक्षु कृष्ण ने समाज की एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने वर्तमान चुनौतियों पर कहा कि सनातन संस्कृति और आराध्य देवों पर की जा रही अभद्र टिप्पणियां असहनीय हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भगवान परशुराम का संघर्ष किसी जाति के विरुद्ध नहीं, बल्कि अधर्म और अत्याचार के विरुद्ध था। आचार्य ने आह्वान किया कि यदि ब्राह्मण के पास शास्त्र का ज्ञान है, तो उसे अपनी रक्षा और न्याय के लिए शस्त्र उठाने से भी पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने विप्र समाज से निडर होकर अन्याय का प्रतिकार करने की प्रतिज्ञा दिलाई। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम की जयंती मनी, आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प यह भी पढ़ें- सनातन धर्म के प्रतीक चिन्ह है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.