बेगुसराय, अप्रैल 19 -- बीहट, निज संवाददाता। जीरोमाइल के होटल यशराज में रविवार को ब्रह्मर्षि परशुराम की जयंती पर ब्रह्मर्षि समाज के लोगो ने शिद्दत के साथ याद किया। सामाजिक संगठन बेगूसराय के बैनर तले आयोजित ब्रह्मर्षि परशुराम जयंती समारोह में वक्ताओं ने ब्रह्मर्षि परशुराम के कीर्तित्व की चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि धर्म की स्थापना में ब्रह्मर्षि परशुराम का काफी योगदान था। भृगुवंशीय महर्षि जमदग्नि तथा माता रेणुका के पुत्र परशुराम जी का आविर्भाव वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया के दिन हुआ था। वक्ताओं ने कहा कि ब्रह्मर्षि परशुराम शस्त्र और शास्त्र दोनों में पारंगत थे। अन्यायकारी राजाओं से धरती को मुक्त करने के लिए उन्होंने परशु (कुल्हाड़ी) उठाया था और उसके बाद से ही राम के नाम से जाना जाने वाले परशुराम कहलाये। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम शक्ति, तप-त्याग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.