बाराबंकी, मार्च 23 -- रामसनेहीघाट। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू का सोमवार को भिटरिया क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष से टकराव नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना है। उन्होंने कहा कि हम सब राणा सांगा, महाराणा प्रताप और पृथ्वीराज चौहान के वंशज हैं, जिन्होंने अन्याय के विरुद्ध लड़ते हुए बलिदान दिया था, और उसी परंपरा को आगे बढ़ाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि करणी सेना को केवल क्षत्रिय समाज तक सीमित कर देखना उचित नहीं है। संगठन जाति के आधार पर विभाजन के बजाय सामाजिक एकता और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब भारतीय हैं और अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होना ही हमारी प्राथमिकता है।राष्ट्रीय अध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.