बहराइच, अगस्त 10 -- बहराइच, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिले में सोमवार को पूर्व सांसद सामाजिक न्याय की प्रतीक वीरांगना फूलन देवी की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ मनाई गई। पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारी व वरिष्ठ नेताओं ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव व संचालन समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश सिंह शैलू ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि फूलन देवी जी का जीवन संघर्ष, साहस और विपरीत परिस्थितियों के सामने मजबूती से खड़े रहने की प्रेरणा देता है। जिला उपाध्यक्ष गोविन्द निषाद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री यासर शाह एवं विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष रहे। यह भी पढ़ें- अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक है फूल...