मुरादाबाद, फरवरी 3 -- मुरादाबाद। लाल बाग स्थित स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में मंगलवार को भंडारा आयोजित किया गया। बाबा संजीव आकांक्षी ने कहा अन्न ही जीवन है। पूरे विश्व में इसकी आवश्यकता सभी को रहती है। अन्न ही सभी की भूख शांत करता है। इसके बाद भोग लगाकर भंडारा आरंभ किया गया। व्यवस्था में बृहपाल सिंह यादव, पंकज शर्मा, सुरेंद्र सिंह, प्रमोद रस्तोगी, सत्यवीर चौहान, प्रत्यूष यादव, प्रेमनाथ यादव, अशोक गुप्ता, आयुषी शर्मा, सुमन देवी, निधि शर्मा, वर्तिका शर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...