मुरादाबाद, जून 9 -- लाल बाग स्थित स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में स्वामी नारदानंद रसोई सजी और भंडारा किया गया। इसमें बाबा संजीव आकांक्षी ने भंडारे का महत्व बताया। उन्होंने कहा अन्न दान श्रेष्ठ दान है। इसे हर व्यक्ति को करना चाहिए। इसके बाद भंडारा आरंभ हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में संजीव आकांक्षी सहित प्रमोद रस्तोगी, बृजपाल सिंह यादव, प्रत्यूष यादव, सत्यवीर चौहान, प्रशांत अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, अमित कृष्णात्रेय, राघव शर्मा, नीरज मित्तल आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...