अन्न केवल भोजन नहीं, संस्कार है : पावन महाराज
मुजफ्फरपुर, जून 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वसुधा कल्याण आश्रम के अन्नसेवा प्रकोष्ठ 'तृप्ति' की ओर से रविवार को सिकंदरपुर सीढ़ीघाट पर अन्नसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सात्विक भोजन वितरित कर सेवा, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया। आचार्य पावन महाराज ने कहा कि अन्न केवल भोजन नहीं, संस्कार है। जिस अन्न में श्रद्धा, शुद्धता और करुणा का भाव जुड़ जाता है, वह मानव जीवन में संवेदना, कृतज्ञता और आत्मीयता का संचार करता है। मौके पर मनोरमा, डॉ. अंजलि स्वरूप, डॉ. कौटिल्य स्वरूप, महंत राम लगन, अजय श्रीवास्तव, देवेश्वर कुमार, रमेश कुमार, राजकुमार, रोहित श्रीवास्तव एवं आश्रम परिवार के अन्य सदस्य थे। यह भी पढ़ें- राहगीरों ने भंडारा में छका प्रसाद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.