बदायूं, फरवरी 23 -- बदायूं, संवाददाता। उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन की जनपद शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव जिला महिला अस्पताल स्थित अचल प्रशिक्षण केंद्र में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री प्रदीप चतुर्वेदी की देखरेख में सर्वसम्मति से पूरी की गई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अन्नेश कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष, गौरव कुमार गुप्ता को जिला मंत्री, कमल शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और शशिकान्त सागर को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त श्रेयांश आर्य संगठन मंत्री, उस्मान सलीम संयुक्त मंत्री तथा अंशुल सक्सेना मीडिया प्रभारी मनोनीत हुए। संरक्षक मंडल में संजीत सक्सेना, शैलेंद्र कुमार सिंह और विनोद कुमार को शामिल किया गया है। सीएमओ और अतिथियों ने नई टीम को बधाई दी। कार्यक्रम में योगेंद्र स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.