अन्नू पाल और अंजलि का साई छात्रावास में चयन
वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी। दो होनहार हॉकी खिलाड़ियों अन्नू पाल और अंजली प्रजापति का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के हजारीबाग छात्रावास के लिए हुआ है। दशमीपुर, लमही निवासी अन्नू पाल फुल बैक पोजिशन से खेलती हैं। अन्नू ने इस वर्ष राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर प्रतिभा का परिचय दिया था। पिता सुभाष पाल जूस बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। चांदमारी निवासी अंजलि प्रजापति फॉरवर्ड पोजिशन की तेजतर्रार खिलाड़ी हैं। उनके पिता दिलीप प्रजापति सब्जी का व्यवसाय करते हैं। दोनों खिलाड़ी परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में प्रशिक्षक इदरीस अहमद से प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। दोनों विकास इंटर कॉलेज की छात्राएं हैं। यह भी पढ़ें- बैडमिंटन प्रशिक्षण केंद्र के लिए 26 से होगी चयन प्रतियोगिता प्रधानाचार्य डॉ. एके सिंह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.