नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 7 खून माफ जब रिलीज हुई थी तब काफी चर्चा में रही थी। इस फिल्म में प्रियंका लीड रोल में थीं, लेकिन उनके साथ कई मेल एक्टर्स थे जिसमें से एक अन्नू कपूर थे। अन्नू कपूर और प्रियंका के बीच फिल्म में इंटीमेट सीन थे। जब फिल्म रिलीज हुई थी तब अन्नू ने कहा था कि प्रियंका मुझे किस करने से झिझक रही थीं क्योंकि वह हीरो नहीं थे। इस पर काफी कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई थी। अब अन्नू ने उस मामले पर फिर अपनी बात रखी।अन्नू ने सालों बाद दी सफाई सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में अन्नू ने कहा, 'तो क्या ही करता। मेरे लुक्स से ज्यादा दिक्कत यह थी कि मैं हीरो नहीं हूं। मुझे नहीं पता। जब हमने साथ में काम किया विशाल भारद्वाज की फिल्म सात खून माफ में कई जर्नलिस्ट मुझसे पूछ रहे थे कि प्रियंका आपको किस करने से मना कर रही थीं तो ...