मुंबई, जुलाई 22 -- अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छात्र प्रदर्शनकारियों से बातचीत की अपील की है। अन्ना हजारे ने NEET परीक्षा में गड़बड़ियों पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा कराए जाने की भी बात कही। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में टकराव के बजाय बातचीत हमेशा बेहतर होती है। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पुलिस की कार्रवाई बेहद परेशान करने वाली थी।मंत्री का इस्तीफा लेने से सरकार कमजोर नहीं होगी अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे लेटर में कहा है कि लोकतंत्र में संवाद हमेशा टकराव से बेहतर होता है। किसी मंत्री का इस्तीफा लेने से सरकार कमजोर नहीं होगी। इससे सरकार को लाभ ही होगा। इससे दूसरे मंत्रियों को जवाबदेही के बारे में एक मजबूत संदेश जाएगा और शासन में सुधार आएगा।म...