कन्नौज, अप्रैल 22 -- खड़िनी, संंवाददाता। क्षेत्र के ग्राम ग्यासपुर निवासी उत्तम सिंह चौहान उर्फ दऊआ, जो अपने रिश्तेदार दिनेश सिंह चौहान के ईंट भट्टे पर मुनीम का कार्य करते थे, की इलाज के दौरान मौत हो गई। विगत 9 अप्रैल को वह खाद-बीज की दुकान से मक्का का बीज लेकर बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बैंक ऑफ इंडिया के सामने अचानक अन्ना मवेशी से टकरा जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख ले जाया गया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया था। बाद में परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। करीब 12 दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद बुधवार दोपहर उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...