हमीरपुर, जनवरी 14 -- मुस्करा। थानाक्षेत्र के गहरौली-इमिलिया मार्ग पर अन्ना मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गहरौली गांव निवासी 26 वर्षीय धर्मा प्रजापति बुधवार की शाम अपनी बाइक से इमिलिया से गहरौली अपने घर जा रहा था। तभी गहरौली-इमिलिया रोड पर अचानक अन्ना मवेशी के सामने आ जाने बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे धर्मा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.