अन्ना मवेशी से टकराई बाइक, सात माह की मासूम की मौत
इटावा औरैया, अप्रैल 28 -- साम्हों। भरथना कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात नगला हरलाल मोड़ के पास सड़क पर अचानक सामने आए अन्ना मवेशी से टकराने से 7 माह की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजनों में कोहरामच मच गया। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम चटोरपुरा निवासी 24 वर्षीय अभिनव अपनी 22 वर्षीय पत्नी रोशनी और 7 माह की इकलौती बेटी पंखुड़ी के साथ ऊसराहार क्षेत्र के ग्राम सुतियानी में एक दावत में शामिल होकर बाइक से वापस लौट रहे थे। सोमवार रात करीब 8 बजे जब उनकी बाइक ऊसराहार-भरथना मार्ग पर ग्राम नगला हरलाल मोड़ के पास पहुंची, तभी अंधेरी सड़क पर अचानक एक काले रंग का अन्ना मवेशी सामने आ गया। बाइक सीधे उससे टकरा गई, जिससे तीनों सड़क पर जा गिरे। हादसा इतना भीषण था कि मासूम पंखुड़ी की मौके पर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.