अन्ना मवेशी का किसान पर हमला, आक्रोशित ग्रामीणों ने दो दर्जन भर पशु पंचायत भवन में किए बन्द
कानपुर, मई 23 -- कानपुर देहात। प्रदेश सरकार गांव गांव गोशाला खुलवाकर गो संरक्षण का दावा कर रही है। वहीं ग्रामीण अन्ना मवेशियों से परेशान हैं। कभी अन्ना मवेशी ग्रामीणों को हमला कर घायल कर देते हैं तो कभी उनकी फसल नष्ट कर जाते हैं। किशौरा गांव में एक अन्ना मवेशी ने किसान पर हमला कर दिया। इससे शनिवार को आक्रोशित ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया और करीब दो दर्जन अन्ना मवेशियों को खदेड़कर पंचायत भवन में बन्द कर दिया। विकास खण्ड झींझक के किशौरा गांव मे उस समय हड़कम्प गया जब ग्रामीणों ने एक राय होकर करीब दो दर्जन से ज्यादा मवेशियों को लाठी डण्डों से लैस होकर पंचायत घर में बन्द कर दिया। करीब आधा सैकड़ा ग्रामीण लाठी डंडों के साथ पंचायत भवन के गेट पर डट गए। उनका कहना है कि प्रशासन आए और हम लोगों व हमारी फसलों की रखवाली की जिम्मेदारी ले। दो दिन पहले गां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.