कन्नौज, अप्रैल 28 -- क्षेत्र में इन दिनों आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। मक्का, उरद, मूंग और मूंगफली जैसी फसलों को रात के समय खेतों में घुसकर मवेशी भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ताजा मामला भाउलपुर गांव का है, जहां देर रात अन्ना मवेशियों ने एक किसान की खड़ी मक्का की फसल को तहस-नहस कर दिया। गांव के किसान प्रमोद मिश्रा ने अपनी आटा चक्की के पास करीब आठ बीघा खेत में मक्का बोई थी। रात के समय अन्ना मवेशियों ने खेत में घुसकर करीब आधा बीघा फसल को बर्बाद कर दिया। सुबह जब किसान खेत पर पहुंचा, तो उजड़ी फसल देखकर स्तब्ध रह गया। पीडि़त किसान ने मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से करते हुए आवारा मवेशियों को पकड़वाने के साथ नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.