बांदा, दिसम्बर 30 -- बांदा। संवाददाता पैलानीतहसील क्षेत्र में इन दिनों अन्ना मवेशियों का आतंक है। गेहूं, मटर, चना, मसूर आदि को मवेशी रात्रि में चट कर रहे हैं। किसानों के खेत बर्बाद हो रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के पूर्व तहसील अध्यक्ष धर्मराज सिंह, रामकृपाल, गणेश प्रसाद, रामशरण, शिवभूषण सिंह, रामविलास मिश्रा आदि किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अंकित वर्मा को ज्ञापन सौंपा। बताया कि इसके पूर्व किसान संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र दिया जिस पर अभी तक कोई अमल नहीं हुआ। दो जनवरी तक अन्ना मवेशी गौशाला में बंद नहीं किए गए तो नरी मौजा के किसान तहसील में अनशन व धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.