फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 15 -- अमृतपुर। करनपुर दत्त गांव में अन्ना मवेशियों का आतंक है। यहां पर शौच को जा रहे एक वृद्ध पर सांड़ ने हमला कर दिया। उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। 70 वर्षीय गोदान सिंह खेतों की तरफ शौच को जा रहे थे तभी अन्ना मवेशी ने उन पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गये। एंबुलेस से उन्हें राजेपुर के सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.