फतेहपुर, मार्च 27 -- फतेहपुर, संवाददाता। खखरेरु थाना क्षेत्र के शिवपुरी के पास गुरुवार रात अन्ना जानवर से टकरा कर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 24 वर्षीय अमर सिंह पुत्र घुरेलाल निवासी चकिया और मनीष सोनी पुत्र प्यारेलाल निवासी गांधीनगर, खखरेरु बाइक से घरवासपुर की ओर से कस्बा खखरेरू आ रहे थे। पीजी कॉलेज, शिवपुरी के पास अचानक सामने आए अन्ना जानवर से टकराकर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी खखरेरू भेजा, जहां डॉक्टरों ने मनीष सोनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं अमर सिंह की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक युवक की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.