बांदा, जनवरी 7 -- बांदा। संवाददाता बबेरू क्षेत्र के कई गांवों में अन्ना जानवरों का आतंक है। किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या निस्तारण की मांग की है। बुधवार को जनसेवक पीसी पटेल ने किसानों के साथ तहसील पहुंचकर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। बताया कि तहसील बबेरू के गांव आहार, मिलाथू, पल्हरी, शिव, मवई, पारा बिहारी, आलमपुर, बगेहटा, देवरथा, पंडरी, अनौसा, रगौली, हरदौली, जुगरेहली, सिमौनी आदि गांवों में अन्ना जानवर घूम-घूम कर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। क्षेत्रीय किसान धान की फसलें बर्बाद होने से पहले ही भुखमरी कगार पर है। अब गेहूं चना मसूर मटर सरसों की फसलें बर्बाद होने से परेशान है। किसान कृषि कार्य छोड़कर अन्ना जानवरों के पीछे-पीछे घूम रहा है। इस मौके पर जितेंद्र, उदयभान, सरवन, अरविंद, बाला यादव, रामबाबू, श्रीकिशन, तीरथ सिंह, सुधीर कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.