चित्रकूट, मई 1 -- चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र स्थित नादिन रोड में अन्ना गोवंश से टकराकर बाइक सवार शंकरलाल निवासी सिंहपुर थाना बिसंडा जनपद बांदा व उसका दोस्त शैलेन्द्र गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनो लोग बीती शाम नादिन से वापस अपने गांव सिंहपुर जा रहे थे। सामने आए अन्ना गोवंश से टकराकर बाइक समेत गिरकर दोनो लोग घायल हो गए। शैलेंद्र को मामूली चोट आई। जबकि शंकरलाल को हालत गंभीर होने पर सीएचसी पहाड़ी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- नीलगाय के आने से पलटा टेम्पो, आठ घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...