फतेहपुर, जनवरी 20 -- छिवहला। क्षेत्र के किसान अन्ना के आतंक के कारण रात जागकर काटने को मजबूर हैं। इसके बावजूद अन्ना की धमाचौकड़ी से खड़ी फसल को नहीं बचा पा रहे। जिससे किसानों में खासा रोष है। कस्बा सहित अलौदीपुर, कोतला, चकशाह फिरोज, रामपुर हिस्से गोकुलपुर, सियाड़ी, पलिया आदि गांव के किसान अन्ना से फसल बचाने के कारण कंटीले तार आदि लगाकर फसलों को बचाने की कवायद कर रहे हैं। इसके बावजूद अन्ना का झुंड फसलों को नष्ट कर रहा है। किसान संतोष, पप्पू मौर्य, शंकर, राकेश, शिवशंकर, रविदास आदि ने बताया कि खेतों में रहकर रात-दिन रखवाली करने के बावजूद किसानों की गेहूं, चना, मटर, सरसों आदि की खड़ी फसलों को अन्ना का झुंड चट कर रहा है। आरोप लगाया कि अन्ना को पकड़कर गौशालाओं में पहुंचाए जाने के दावे महज कागजों तक सीमित होने के कारण इनके आतंक से निजात नहीं मिल पा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.