नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी रणनीति की बिसात बिछा दी है। पार्टी ने शुक्रवार को अपने हिस्से की सभी 27 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी, जिसमें केंद्रीय मंत्रियों से लेकर पूर्व राज्यपालों तक को चुनावी मैदान में उतारा गया है। हालांकि इस सूची में पार्टी के मुखर नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई का नाम शामिल था। इस घटना ने सियासी पंडितों को भी चौंका दिया। भाजपा ने अन्नाद्रमुक (AIADMK) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में अपने कोटे की सीटों पर पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा ने अवनाशी सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन को मायलापुर, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन को उनक...