मुरादाबाद, फरवरी 22 -- पंचायत भवन परिसर में आयोजित समारोह में दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति नीरज तिवारी से मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों से इस रश्म को लेकर बातचीत की। जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय, नगरीय क्षेत्र की बाल विकास परियोजना अधिकारी जानकी आर्या ने शहर के मझोला क्षेत्र निवासी हेमलता पत्नी तुलसी की बेटी दृष्टि और बसंत विहार की रहने वाली मिथलेश पत्नी अमर के बेटे रुद्र के मुंह में पहले सूजी से बनी खीर खिलाई। इसके बाद पोषण के लिए केले का टुकड़ा खिलाया गया। गांधी नगर की नेहा शर्मा पत्नी दीपक शर्मा और हरथला निवासी सृष्टि पत्नी राजकुमार की गोदभराई की गई। सिविल लाइंस की कुशिका पुत्री शिवानी को पोषण किट सौंपा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.