सीतापुर, मई 16 -- सीतापुर, संवाददाता। पिसावां के रामपुरभूड़ गांव में शुक्रवार को बच्चे के अन्नप्राशन की खुशियां मामत में बदल गई। शराब को लेकर हुई कहासुनी के बाद पिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।रामपुरगूड़ निवासी शैलेन्द्र सिंह (30) के छोटे बेटे का अन्नप्राशन शुक्रवार को था। दिन में बच्चे का अन्नप्राशन था। रिश्तेदार और गांव के लोग कार्यक्रम में आए थे। परिवार के सभी लोग बेहद खुश थे। कार्यक्रम संम्पन्न होने के बाद रात में शैलेन्द्र ने शराब पी ली। इस बीच घर में शराब को लेकर विवाद होने लगा। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद शैलेन्द्र की हालत बिगड़ने लगी। पूछताछ में पता लगा कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। यह सुन परिवार वालों के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिवार ...