प्रयागराज, जनवरी 12 -- सरकारी राशन की दुकानों को अन्नपूर्णा भवन के रूप में विकसित करने की योजना अब तक पिछड़ी हुई है। जिले के 20 ब्लॉकों में कुल 100 दुकानों का निर्माण होना है, अब तक एक भी दुकान नहीं बन सकी है। सीडीओ हर्षिका सिंह ने सोमवार को जब इसके बाबत बैठक की तो प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। सीडीओ ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक ब्लॉक में एक महीने के भीतर कम से कम एक दुकान बन जानी चाहिए, जबकि 30 मार्च तक सभी 100 दुकानों को बनाने का काम पूरा कराएं। अन्नपूर्णा भवन योजना के तहत जिले क 20 ब्लॉक में कुल 100 यानी प्रत्येक ब्लॉक में पांच-पांच दुकानों का निर्माण होगा। कुल 68 दुकानों का निर्माण मनरेगा से कराया जाना है, जबकि 32 दुकानों को खाद्य एवं रसद विभाग पूरा कराएगा। डीएसओ ने सीडीओ को बताया कि 23 दुकानों का बजट अभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.