बाराबंकी, अप्रैल 13 -- रामनगर। क्षेत्र के मलौली, मड़ना, घोखरिया और अछेछा गांवों में बन रहे अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इन भवनों का निर्माण अब स्लैब स्तर तक पहुंच चुका है। इन चार गांवों में राशन वितरण अब इन्हीं भवनों से होगा, बनने के बाद अन्नपूर्णा भवनों को ग्राम पंचायतों को हैंडओवर किया जाएगा। आरईडी विभाग इन्हें बना रहा है। जेई मनीष कुमार ने बताया कि जैसे ही छत की ढलाई के बाद प्लास्टर, रंगाई-पुताई का कार्य शुरू किया जाएगा। निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। अन्नपूर्णा भवन बन जाने के बाद गांवों में राशन वितरण और अन्य सामुदायिक कार्यों के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी, जिससे ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...