कुशीनगर, फरवरी 25 -- कुशीनगर। पडरौना ब्लॉक क्षेत्र के खिरकिया स्थित अन्नपूर्णा भवन एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मामला राशन वितरण से ज्यादा भवन की गुणवत्ता को लेकर है। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन के अंदर चूहों द्वारा बड़े पैमाने पर मिट्टी खोद दी गई है, जिससे फर्श और दीवारों के किनारों पर गड्ढे बन गए हैं। वर्ष 2022-23 में खिरकिया के त्रिलोकपुर रोड पर अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया गया है, ताकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कार्डधारकों को सुव्यवस्थित ढंग से राशन उपलब्ध कराया जा सके। लेकिन निर्माण के एक वर्ष के भीतर ही भवन की स्थिति पर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चूहों ने फर्श के नीचे से मिट्टी निकाल दी है, जिससे भवन की मजबूती प्रभावित हो रही है। कुछ स्थानों पर जमीन धंसने जैसी स्थिति बन गई है। ग्रामीणों मिंटु यादव...