प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 23 -- बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। बाबागंज के रायकाशीपुर ग्राम पंचायत में मंगलवार को अन्नपूर्णा भवन के निर्माण की शुरुआत हुई। बीडीओ राजेंद्र पांडेय, पीओ मनरेगा विजय शंकर मणि ने सरकारी उचित दर की दुकान अन्नपूर्णा भवन के निर्माण को भूमि पूजन कर शुरुआत की। बीडीओ राजेन्द्र पांडेय ने कहा कि उन ग्रामीणों को लिए अन्नपूर्णा भवन लाभकारी होगा जिसको शिकायत रहती थी कि उनको कोटेदार समय से राशन नहीं देता, वापस कर देता है। अन्नपूर्णा भवन के निर्माण के बाद ग्रामीणों को सुविधा मिलने लगेगी। इस मौके पर एपीओ संतोष यादव, टेक्नीशियन संजय यादव, प्रधान प्रतिनिधि रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.