बलिया, फरवरी 28 -- बांसडीह। क्षेत्र के जितौरा गांव में नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का शनिवार को विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने पूजा पाठ व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अन्नपूर्णा भवन के शुरू होने से गांव के कुल 388 परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। विश्राम सिंह ने कहा कि अन्नपूर्णा भवन बन जाने से लोगों को एक ही स्थान पर राशन मिलने लगेगा, पहले राशन वितरण के दौरान लोगों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस मौके पर भागमनी देवी,दिवाकर यादव, मुन्ना सिंह, अरविंद वर्मा,राजेन्द्र सिंह, देवदत्त यादव, कन्हैया वर्मा, अजय पांडेय, रणजीत यादव, रमेश कुमार, सुलेखा रामचंद्र आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...