कौशाम्बी, फरवरी 5 -- मंझनपुर, संवाददाता जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने गुरुवार को गांव की समस्या-गांव में समाधान कार्यक्रम के तहत मंझनपुर ब्लॉक के गुवारा तैयबपुर गांव में चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान ग्राम वासियों की समस्याएं सुनीं। विभिन्न विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों से पोषण आहार, पेंशन, शौचालय, राशन, कन्या सुमंगला योजना, आवास योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि छूटे हुए सभी पात्र लाभार्थियों को जल्द से जल्द योजनाओं से जोड़ा जाए। शिक्षा के क्षेत्र में पूछताछ पर ग्राम वासियों ने बताया कि अध्यापक समय पर विद्यालय आते हैं और अच्छा शिक्षण कार्य करते हैं। डीएम ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यालय का 19 पैरामीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.