हरदोई, मार्च 9 -- हरदोई। जनपद में ग्राम पंचायत स्तर पर बनाए जा रहे अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण कार्य की स्थिति ठीक नहीं है। मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा बैठक में 19 विकास खंडों की 131 ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवन निर्माण की अपेक्षित प्रगति न होने पर नाराजगी जताई। कार्य शुरू न करने वाले जिम्मेदारों को चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त श्रम एवं रोजगार रवि प्रकाश सिंह ने बताया 23 भवन पूर्ण हो चुके हैं, 11 निर्माणाधीन, नौ छत स्तर तथा तीन भवन प्लिंथ स्तर तक पाए गए। कुल 72 भवन अन्य प्रगति स्तर पर दर्ज किए गए, जबकि 11 भवनों का निर्माण अलग अलग कारणों से अभी प्रारंभ नहीं हो सका है। बताया मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और ग्राम पंचायतों को निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.