हजारीबाग, फरवरी 28 -- हजारीबाग प्रतिनिधि अन्नदा कॉलेज के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी एवं गणित विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा एवं नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना था इस वर्ष कार्यक्रम की थीम विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत को उत्प्रेरित कर रही हैं। इस अवसर पर वक्ताओं ने विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की अग्रणी भूमिका और विकसित भारत के निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। बताया गया कि आज महिलाएं शोध, तकनीक, चिकित्सा, अंतरिक्ष, पर्यावरण संरक्षण एवं नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में महिला वैज्ञानिकों की भागीदारी उत्प्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.