हजारीबाग, दिसम्बर 13 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि अन्नदा कॉलेज में में मेकइंटरन तथा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बंगलुरु के ई-सेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सर्टिफिकेशन प्रोग्राम एवं हैंड्स-ऑन वर्कशॉप शुक्रवार संपन्न हो गया । कार्यशाला में कुल 38 छात्रों ने भाग लिया। जिसमें बीबीए, पॉलिटिकल साइंस और बायोटेक विभाग के विद्यार्थी शामिल थे। दो दिनों तक विद्यार्थियों को डेटा एनालिटिक्स के विभिन्न आयामों यथा डेटा कलेक्शन, डेटा क्लीनिंग, विजुअलइजेशन तथा उद्योग में डेटा आधारित निर्णय लेने की प्रक्रिया पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन प्रदान किया। हैंड्स-ऑन सत्र के माध्यम से छात्रों ने वास्तविक डेटा सेट पर कार्य कर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया, जो उनके करियर विकास में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।कार्यक्रम के दूसरे दिन, विशेष सत्र के बाद ...