हजारीबाग, अप्रैल 13 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। हजारीबाग स्थित अन्नदा उच्च विद्यालय में सोमवार को विद्यार्थियों के बीच गणवेश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के पूर्व छात्र उदयन मुखर्जी के सहयोग से उनकी बुआ स्वर्गीया रेवा मुखर्जी (पूर्व प्रधानाध्यापिका, यदुनाथ बालिका उच्च विद्यालय) की स्मृति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव डॉ सजल मुखर्जी की अध्यक्षता में गणवेश वितरित किए गए। इस पहल में फैशन पॉइंट के संचालक राजेश जैन (पूर्व छात्र) का भी सहयोग रहा, जिन्होंने गणवेश की कीमत में रियायत दी। इसके अलावा पूर्व छात्र बिश्वजीत धर व संतोष कुमार सोनी सहित अन्य सहयोगकर्ताओं ने भी योगदान दिया।इस अवसर पर मनोज सेन, गौरांगो सेन, असित चटर्जी, उज्जवल आयकत, दशरथ माहातो सहित कई सदस्य व शिक्षक उपस्थित रहे। प्रधा...