अन्नदाता पर मेहर नहीं,आंधी-तूफान,बारिश का बरपा कहर
जौनपुर, अप्रैल 9 -- जौनपुर, संवाददाता। कड़ी मेहनत के बाद तैयार फसलों पर बारिश ने प्रभाव डालना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों से खराब चल रहा मौसम बुधवार की सुबह ज्यादा खराब हो गया। जिले के विभिन्न इलाकों में तेज हवा के साथ बूंदाबादी हुई। कुछ इलाके में बारिश होने से फसलों को भारी नुकसान हुआ। जिले के करीब 300 से अधिक किसानों का नुकसान हुआ है, जिसमें से बीमा कराने वाले 272 किसानों ने 72 घंटे के भीतर क्षतिपूर्ति के लिए आवेदन किया है।बुधवार की भोर में गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई थी। दिन में 11 बजे तक मौसम की यही स्थिति रही। औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में मुख्य मार्ग पर पेड़ धराशाई हो गया और जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के किसानों का नुकसान हुआ। खासतौर पर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल के कटाई और मड़ाई का काम किसान तेजी से कर रहे थे। लेकिन अचानक सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.