शामली, जनवरी 6 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे जिला स्तरीय विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान का शुभारंभ मंगलवार को राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने किया। इसके उपरांत उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं जनसामान्य को एकता, अखंडता एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई तथा ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण का बटन क्लिक कर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने कहा कि लोकतंत्र की सच्ची शक्ति युवाओं में निहित है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदाता पंजीकरण कराकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदाता बनना केवल एक अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति एक महत्वप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.