रुद्रपुर, जनवरी 8 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में आगामी अन्तर-विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यह प्रतियोगिता 23 से 26 फरवरी तक विश्वविद्यालय के स्टीवेंसन स्टेडियम में होगी। गुरुवार को विवि के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। उन्होंने बताया कि इस प्रतिष्ठित खेल महोत्सव में उत्तराखंड राज्य के 11 विवि के खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति प्रस्तावित है। कार्यक्रम को सुचारू एवं सफल रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से विभिन्न समितियों का गठन कर संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए हैं। कुलपति ने सभी विभागो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.