हापुड़, मार्च 10 -- नगर के मेरठ रोड़ स्थित पुलिस लाईन सभागर में भारतीय मानक ब्यूरो गाजियाबाद शाखा के अंतर्गत नवदीप सामाजिक विकास संस्था भारत के द्वारा महिला पुलिस संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के समस्त पुलिस थानों की महिला उप निरीक्षक व महिला आरक्षियों को सहभागी बनाकर नियम एवं गुणवत्ता के महत्व पर आधारित भारतीय मानक ब्यूरो की नीति व कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया। वामा सारथी की जिला उपाध्यक्ष छवि भटनागर ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो की नीतियां उपभोक्ता अधिकारों का संरक्षण करती है। वही संस्था के परियोजना संयोजक सचिन वर्मा स्वर्णकार ने कहा कि, भारतीय मानक ब्यूरो बाजार में वस्तु की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के साथ-साथ उपभोक्ताओं के अधिकारों का संरक्षण भी करता है। उन्होंने प्रयोग की जाने वाली विभिन्न वस्तुओं पर...