पूर्णिया, मार्च 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवादददाता। अन्तर्राज्यीय झपटमार गिरोह के एक सदस्य को केहाट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी झारखंड के साहेबगंज जिले के गौलपुर गांव का रहने वाला कुंदन कुमार है। मामले में बाघमारा स्थित साइबर कैफे के संचालक चंदन कुमार चांद के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसने पुलिस को बताया है कि गिरफ्तार आरोपी ने चोरी के एक मोबाइल में लोडेड यूपीआई नंबर से साइबर कैफे संचालक के यूपीआई नंबर पर 2700 रूपये का ट्रांजेक्शन कर नकद राशि प्राप्त की थी। जिस वक्त गिरफ्तार आरोपी उसके प्रतिष्ठान पर आया था, उस वक्त आरोपी के दो अन्य दोस्त भी साथ थे और तीनों एक ही बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार थे। बाद में उसे पता चला कि जिस यूपीआई नंबर से...