बांदा, दिसम्बर 22 -- बांदा। थाना अतर्रा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह के सदस्य दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। तीसरा आरोपी सिद्धू फरार है। आरोपियों के पास से चोरी के 1.45 लाख रुपये व अवैध तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया है। 15 दिसंबर को अतर्रा क्षेत्र में एक व्यक्ति के 1.5 लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। यह गिरोह बनाकर बांदा व आस पास के जनपदों, राज्यों में बैंकों, बाजारों, पशु बाजारों, अनाजों की मंडियों, रेलवे/बस स्टैंडों आदि भीड़-भाड़ वाले स्थानों में घटना को अंजाम देते थे। अतर्रा सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि 15 दिसंबर को थाना बदौसा क्षेत्र के ग्राम तुर्रा के रहने वाले विनोद गौतम कस्बा अतर्रा में अपने रिश्तेदार से मिलने आये थे। जहां पर चोरों ने उनकी बाइक से झोले में रखे 1.5 लाख रुपए चोरी कर लिए थे। अतर्रा थाना में रिपोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.