पूर्णिया, मार्च 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैश सहित अन्तर्जिला एटीएम कार्ड फ्रॉड गिरोह के दो सदस्यों को फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से अवैध रूप से निकासी किए गए 58 हजार रूपये नगद, विभिन्न बैंको के 17 एटीएम कार्ड एवं खरीददारी के कुछ पर्चे बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान अररिया जिलान्तर्गत नरपतगंज थाना के पिठौरा गांववासी शिवम कुमार एवं सुपौल जिलान्तर्गत जदिया थाना के परसागढ़ी गांववासी रितिकेश कुमार सिंह के रूप में की गई है। फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी राजनंदनी सिन्हा ने बताया कि ठगी के एटीएम कार्ड से जैसे ही फ्रॉड ने रूपये की निकासी की कि कार्ड के वास्तविक धारक के मोबाइल पर इसका मैसेज आया। एटीएम कार्ड के वास्तविक धारक ने इसकी सूचना टीओपी पुलिस को दी। पुलिस ने तत्क्षण फ्रॉड की तलाश शुरू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.