बांदा, मई 14 -- बांदा। ऑपरेशन ईगल के तहत थाना तिन्दवारी पुलिस ने अन्तर्जनपदीय शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 03 किलो 130 ग्राम अवैध सूखा गांजा व बाइक बरामद किया है। आरोपी पर चोरी, डकैती, हत्या का प्रयास व धोखाधड़ी आदि सहित आधा दर्जन से अधिक मामलें दर्ज हैं। थाना तिंदवारी संदीप कुमार पटेल ने बताया कि बुधवार देर रात जमुआ रोड पर गश्त के दौरान राजेश पुत्र रामानुज निवासी ग्राम पुरवा तरौहां थाना कर्वी जनपद चित्रकूट गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पूर्व में भी कई मुकदमें दर्ज हुए हैं। यह भी पढ़ें- पांच हजार इनामी बदमाश गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...