बलरामपुर, मार्च 9 -- बलरामपुर संवाददाता। जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच थाना पचपेड़वा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की छह बाइक, 22 प्लास्टिक कुर्सियां, एक गैस सिलेंडर और 4400 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। एसपी विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेन्द्र कुमार व प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए लगातार अभियान चला रही थी। जिसके चलते आज पुलिस को इतनी बड़ी सफलता मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.