लखीमपुरखीरी, मार्च 11 -- लखनऊ जोन की 13 वीं अंतर्जनपदीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की शुरुआत बुधवार को लखीमपुर पुलिस लाइन के मैदान पर हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन एएसपी सिटी विवेक तिवारी ने किया। प्रतियोगिता में पहले दिन 30 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें महिला व पुरुष खिलाड़ियों की टीम ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। 30 मीटर महिला प्रतिस्पर्धा में लखीमपुर की कांस्टेबल संजू पटेल ने 55 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पुरुष वर्ग की 30 मीटर प्रतिस्पर्धा में लखीमपुर के आरक्षी प्रशान्त कुमार ने 55 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। दूसरा स्थान कम्प्यूटर आपरेटर अशोक कुमार को मिला। अशोक ने 43 अंक अर्जित कर किए। तीसरे स्थान पर लखीमपुर के आरक्षी संजीव कुमा...