वाराणसी, अक्टूबर 4 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल एवं सहयोगी संगठनों की रविवार को सिद्धगिरी बाग की कृष्णापुरी कॉलोनी में बैठक हुई। इसमें अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद काशी प्रांत के महामंत्री तरुण शुक्ला तथा संगठन महामंत्री संजय दुबे, अशोक सिंह, महामंत्री राष्ट्रीय छात्र परिषद और राष्ट्रीय बजरंगदल के अर्जुन कुमार मौर्य ने संगठन विस्तार की योजना बनाई। राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत काशी महानगर की विभिन्न बस्तियों एवं मोहल्लों में नियमित श्रीहनुमान चालीसा पाठ तथा हिन्दू समाज के एकत्रीकरण की भी योजना बनी। बैठक में दिनेश चौरसिया को राष्ट्रीय व्यापार परिषद का महानगर अध्यक्ष और योगी आलोक शुक्ला को राष्ट्रीय बजरंगदल काशी महानगर का उपाध्यक्ष, शिवम सिंह को राजातालाब ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया। यह भी पढ़े...