अन्तरराष्ट्रीय छवि के आर्टिस्ट डॉ. राम कंवर का निधन
कानपुर, जून 25 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता अंतरराष्ट्रीय पहचान रखने वाले शहर के चित्रकार डॉ. राम कंवर का गुरुवार को अवधपुरी स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 100 से ज्यादा शिष्यों को पीएचडी कराने वाले डॉ. कंवर राजस्थानी ग्रामीण शैली में लैंडस्केप बनाते थे। वह अकेले शहर के ऐसे चित्रकार रहे जिनकी पेंटिंग ऊंची दरों पर देश-विदेश में बिकती थीं।
डॉ. कंवर की कला और शिक्षा डॉ. कंवर डीएवी डिग्री कॉलेज में 30 वर्षों तक कला विभाग के विभागाध्यक्ष के पद पर रहे। देश भर में कला क्षेत्र में बड़ी पहचान रखने वाले स्वर्गीय पद्मश्री श्याम बिहारी अग्रवाल, अभय द्विवेदी, ह्रदय गुप्ता, बृजेश कटियार, प्रहलाद सिंह, केके सिंह, अजय पाठक जैसी नामचीन कला हस्तियां उनके शिष्य रहे हैं।
अंतिम संस्कार और परिवार उनके निकट रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.